Sonbhadra News : दिव्यांग शिविर का आयोजन 8 मई को नगवा ब्लाक पर
8 मई सुबह 10 बजे से ब्लॉक नगवां के सभागार में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

sonbhadra
9:45 PM, May 6, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । 8 मई सुबह 10 बजे से ब्लॉक नगवां के सभागार में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग (जिनका हाथ या पैर कटा हो उसका नाप होगा) व सहायक उपकरण (ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन, बैशाखी, लेप्रोसी किट) हेतु चिह्नित किया जायेगा।
इसके साथ ही साथ जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना होगा उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र भी शिविर में बनेगा।
उक्त जानकारी देते हुए नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि सभी दिव्यांगजन 8 मई को आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र की छाया प्रति, 2 फोटो व प्रधान द्वारा लिखित आय, जाति, निवास के साथ ब्लॉक पर अवश्य प्रधारें।




