Sonbhadra news : सार्वजनिक तालाब में फैली गंदगी, ग्रामीणों में नाराजगी
सार्वजनिक तालाब इन दिनों गंदगी और झाड़ियों से घिरा हुआ है। तालाब के आसपास घास-फूस व कूड़ा जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

sonbhadra
6:16 PM, August 29, 2026
राकेश चौबे
-- सफाई और झाड़ियों की कटाई की उठी मांग
मारकुंडी (सोनभद्र) । ग्राम पंचायत सलखन स्थित सार्वजनिक तालाब इन दिनों गंदगी और झाड़ियों से घिरा हुआ है। तालाब के आसपास घास-फूस व कूड़ा जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तालाब की समुचित सफाई नहीं होने के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग से तालाब की तत्काल सफाई कराने तथा किनारे उगी झाड़ियों और घास की कटाई कराने की मांग की है।
ग्राम प्रधान प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार ने कहा कि सार्वजनिक तालाब गांव की महत्वपूर्ण संपत्ति है। इसकी नियमित साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाना जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो और गांव का वातावरण स्वच्छ बना रहे।
इस दौरान दीपचंद, सुरेंद्र, जितेंद्र, महेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शीघ्र सफाई अभियान शुरू कराने की मांग की है।




