Sonbhadra News : दो बाइकों में सीधी टक्कर, चार घायल

कस्बे में वाराणसी शक्तिनगर हाइवे पर दो बाइकों में हुई आमने सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गये ।

news-img

sonbhadra

7:55 PM, March 22, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

जयनाथ मौर्य (संवाददाता) 

मधुपुर (सोनभद्र) । कस्बे में वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर दो बाइकों में हुई आमने सामने की टक्कर में चार लोग घायल हो गये ।  सभी घायलों को मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय लोगों द्वारा पहुँचाया गया। जहां एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि एक को परिजन निजी अस्पताल ले गये ।  मामूली रूप से घायल दो लोगों का इलाज जारी है। कपिल देव(35)पुत्र बनारसी निवासी तकिया एवं प्रदीप बिंद (36) रामभवन बिंद निवासी खाने आजम पुर सुकृत बाइक से आ रहे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार अजय (32) पुत्र छोटेलाल निवासी सलखन, एवं अनुज(40)निवासी लोहरा की आमने-सामने तेज गति से टक्कर हो गयी.। घायलों में प्रदीप की गम्भीर स्थिति देख जिला अस्पताल भेजा गया। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.