Sonbhadra News : मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल पर हुआ संवाद कार्यक्रम
कोन ब्लाक सभागार में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ब्लाक सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

sonbhadra
8:48 PM, June 9, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय ब्लाक सभागार में मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ब्लाक सभागार में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, समेत तमाम बुद्धजीवी लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा कि आज देश लगाकर विकास कर रही है रामराज्य का सपना साकार हो रही है केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए तमाम योजनाओं चला रहीं हैं जिसका लाभ हर अंतिम लोगों तक पहुंच रहा है, सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को गांव गांव में जाकर लोगों का मूलभूत समस्या को तत्काल निदान कराने का अपील किये, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा ने किया प्रमुख ने संबोधित करते हुए कहीं कि आज महिलाओं के लिए भी मोदी सरकार ने आरक्षण समेत तमाम योजनाओं दे है सभी निडर होकर अपना काम कर रही है महिलाओं को भी बराबरी का हक मिला है, खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे ने ग्रामीणों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लाभ दिलाने की बात बताएं, बैठक में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे, ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, महामंत्री मनोज तिवारी, विरेन्द्र राय, सुनील जायसवाल, पूर्व प्रमुख वंशीधर, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, सुजीत यादव, राजनारायण भारती, संतोष पासवान, समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने कोन स्थित तालाब पर पौधारोपण किया, व वर्षों से जर्जर कोन बस्ती मार्ग का सदर विधायक ने लोकार्पण भी किया।




