Sonbhadra News : धूप-दीप,पुष्पमाला अर्पित कर मनाई गई पंडित दीनदयाल की जयंती
विंढमगंज थाना क्षेत्र के बूटबेढवा पंचायत भवन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र
7:37 PM, September 25, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। गुरुवार को विंढमगंज मंडल के 332 शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल जी का जयंती मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा एससी एसटी आयोग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ सर्वप्रथम उनके चित्रों पर धूप दीप पुष्प माल्यार्पण कर उन्हे याद किया।
मुख्य अतिथि ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को धनकिया नामक स्थान ,जयपुर अजमेर रेलवे लाइन के पास [राजस्थान] हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था, नागला चंद्रभान दीनदयाल जी का पैतृक गांव था, और नगला चंद्रभान (फरह, मथुरा) के निवासी थे। उनकी माता का नाम रामप्यारी था, जो धार्मिक प्रवृत्ति की थीं।उनका मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वह विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के भी कतई खिलाफ नहीं थे।
भारत में हर वर्ष 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय जनसंघ के महान विचारक और दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समर्पित है। उनका सपना था, “समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचे।” इसी विचार को “अंत्योदय” कहा गया।
इस मौके पर राम नरेश पासवान, भाजपा मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, रूपा देवी,तारा देवी, मनीष मद्धेशिया, सफाई कर्मी सुरेंद्र भारती तथा सुहेल खान, सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




