Sonbhadra News : लगातार हो रहे बारिश के चलते धंधरौल बांध उफान पर, खोले गए 12 फाटक
शुक्रवार से लगातार हो रहे बारिश के चलते दोपहर धंधरौल बांध के 12 फ़ाटकों को खोलना पड़ा । पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन को फाटक को खोलना पड़ा । इसी के साथ आसपास रहने वालों को अलर्ट कर दिया गया है।

sonbhadra
6:17 PM, August 23, 2025
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । शुक्रवार से लगातार हो रहे बारिश के चलते दोपहर धंधरौल बांध के 12 फ़ाटकों को खोलना पड़ा । पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन को फाटक को खोलना पड़ा । इसी के साथ आसपास रहने वालों को अलर्ट कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात से हो रही बारिश से जहां पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । वहीं नदी नाले व बांध ही उफान पर है । धंधरौल बांध में भी जलस्तर 31.80 तक पहुंच गया जिसके चलते प्रशासन ने दोपहर को बांध के 12 फाटक खोल दिये । बांध के फाटक खोले जाने की खबर के बाद देखने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गया है । धंधरौल का जलस्तर बढ़ने से आसपास खेती करने वाले किसानों की चिंताएं भी बढ़ने लगी है । फिलहाल मौसम में अभी भी काले बादल घिरे हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है । सैलानियों को उम्मीद है कि यदि बांध का जलस्तर बढ़ा तो कुछ और फाटक खुल सकते हैं ।




