Sonbhadra News : भाभी पर गैर इरादतन हत्या का आरोपी देवर गिरफ्तार
मौत की खबर सुनते ही सुनील कुमार पुत्र रामनरेश पासवान फरार हो गया था, जिसे दूसरे दिन अर्थात शुक्रवार को कोन पुलिस ने बुधबाजार निगाई से आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया ।

आरोपी देवर गिरफ्तार
sonbhadra
6:32 PM, April 18, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । देवर-देवरानी का झगड़ा छुड़ाने पहुंची भाभी मालवंती को देवर सुनील पासवान ने लाठी डंडे से वार कर दिया था जिससे भाभी की मौत हो गई थी, मौत की खबर सुनते ही सुनील कुमार पुत्र रामनरेश पासवान फरार हो गया था, जिसे दूसरे दिन अर्थात शुक्रवार को कोन पुलिस ने बुधबाजार निगाई से आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया । जिस पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है । जिसे शुक्रवार को ही संबंधित धारा में में न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के अलावा उ0नि0 वंशराज यादव,हे का छोटेलाल, अरुण कुमार, रुपेश कुमार शामिल रहे।




