Sonbhadra News : भक्ति,शक्ति और आस्था-पांचवें दिन माँ दुर्गा के "स्कंदमाता"स्वरूप की हुई विशेष पूजा

विंढमगंज क्षेत्र में नवरात्रि की धूम,मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, पांचवे दिन माँ दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की हुई पूजा

news-img

सोनभद्र

10:19 PM, March 23, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

 विंढमगंज (सोनभद्र)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर पांचवें दिन विंढमगंज स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन और पूजा-अर्चना में जुटे रहे।

पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विशेष पूजा का विधान होता है।

मान्यता है कि मां स्कंदमाता की आराधना से भक्तों को सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की।मंदिर परिसर में माइक के माध्यम से देवी मां के मंत्रों का लगातार प्रसारण किया गया, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। इस आयोजन का संचालन मंदिर के पुजारी श्री राजेश तिवारी, अशोक तिवारी और नंदलाल तिवारी द्वारा किया गया। तीनों पुजारियों के मार्गदर्शन में भक्तगण भक्ति में लीन नजर आए।इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच सूजी के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया, जिसे लोगों ने बड़े श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। प्रसाद वितरण ने पूरे आयोजन में उत्सव का रंग और गहरा कर दिया।खास बात यह रही कि महिलाओं की भारी भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान में आरती में शामिल हुईं और मां काली के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।

लगातार पांचवें दिन भी महिलाओं की ऐसी उपस्थिति क्षेत्र की गहरी आस्था को दर्शाती है।विंढमगंज का यह प्राचीन मां काली मंदिर इन दिनों भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां नवरात्र के हर दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.