Sonbhadra News: रामलीला का मंचन देख श्रद्धालु हुए भाव विभोर
घोरावल नगर मे रामलीला हो रही है। नगर के श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर लीला देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। रामलीला देखने के लिए नगर तथा गांव के लोग अपने परिजनो के साथ पहुंच रहे है और आनंद उठा रहे हैं।

sonbhadra
11:01 PM, October 6, 2024
राजकुमार गुप्ता संवाददाता
घोरावल। घोरावल नगर के श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर बड़े ही सुंदर ढंग से रामलीला की प्रस्तुति दी जा रही है। रामलीला का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। लीला के शुरू होने से पहले आदि शक्ति मां दुर्गा व सिद्धि विनायक श्री गणेश की मनोहर सुंदर झांकी मंच पर प्रस्तुत की गई। झांकी की आरती करने के पश्चात कोप भवन की लीला शुरू हुई। रामलीला मे कैकई का कोप भवन का दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें भर आई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार 'किसानू' ,महंत पारस मोदनवाल, रामचंदर गिरी, बुद्धसेन पंडा, विजय, शिप्पू अग्रहरि, लवकुश अग्रहरि, हरिओम विश्वकर्मा, चीघई कनौजिया समेत सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे।




