Sonbhadra news : नवरात्रि पर भंडारे के साथ देवी जागरण, उमड़े श्रद्धालु
नवरात्रि के पावन पर्व पर मारकुंडी व्यापार मंडल दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे के साथ देवी जागरण का आयोजन किया गया।

sonbhadra
3:50 PM, October 19, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। नवरात्रि के पावन पर्व पर मारकुंडी व्यापार मंडल दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विशाल भंडारे के साथ देवी जागरण का आयोजन किया गया। वहीं सलखन नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से भी विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। दोपहर से देर रात तक चले भंडारे में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और बुजुर्गों ने मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर अशोक कुमार उर्फ गुड्डू, सुनील अग्रहरि उर्फ कल्लू, पूर्व प्रधान श्रवण कुमार, रवि कुमार सिंह, भोला जायसवाल, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, पल्लव विश्वास, विजय कुमार और राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




