Sonbhadra News : राष्ट्रीय अविष्कार अभियान अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
रविवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता कराई गई।

sonbhadra
6:45 PM, February 8, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय बीआरसी पर रविवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विकास खण्ड के सभी कम्पोजिट विद्यालय एवं उच्च प्राथिमक विद्यालयों के कुल 95 छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया | क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में करायी गयी | प्रथम - चरण की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पच्चीस बच्चों का चयन किया गया | द्वितीय - चरण की परीक्षा में चयनित पच्चीस छात्रों एवं छात्राओं का पुनःप्रतियोगिता करायी गयी एवं इनकी मौखिक परीक्षा भी करायी गयी | अन्तिम परिणाम के आधार विकास खण्ड - कोन से पाँच छात्रो - छात्राओं का चयन किया गया जो जनपद स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे | पाँच - चयनित छात्र
-प्रेम कुमार , मनीष कुमार रामप्रवेश ,सत्य प्रकाश नैतिक कुमार, सफल छात्रों को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
परिक्षा को सुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न कराने हेतु श्रवण कुमार प्र० अ०उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन एवं दिलीप कुमार चौरसिया (ए आर पी) को नोडल नामित किया |इस अवसर पर राजेश मौर्य वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, रितेश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रोहित पाण्डेय, पुष्पेन्द्र, महेन्द्र यादव, संजीव कुमार, अभिनव, शमशेर अहमद शिव प्रसाद विश्वकर्मा,प्रदीप कुमार, शिवराज सिंह, संत त्रिपाठी, अरविन्द पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, प्रितेश जौहरी, रविशंकर मौर्य, अविनाश कुमार, योगेश दुबे, सुनील कुमार, अरुण कुमार मौर्य एवं अन्य शिक्षकगण बी आर सी/उच्च प्राथिमक विद्यालय कोन में ड्यूटी में तैनात रहे।खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि परीक्षा में सफल छात्रों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।



