Sonbhadra news : बिजली बिल बकाया को लेकर विभाग हुआ सक्रिय
सलखन पावर हाउस अतुल दुबे अवर अभियंता के कुशल नेतृत्व में पुनः बिजली बकाया बिल वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा

sonbhadra
5:37 PM, October 28, 2024
राकेश चौबे
* दर्जन भर उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन एक लाख रुपये की हुई वसूली चला अभियान
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्य राज मार्ग स्थित सलखन पावर हाउस अतुल दुबे अवर अभियंता के कुशल नेतृत्व में पुनः बिजली बकाया बिल वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा । जो बिजली विभाग के तरफ बड़े बकाए दारो पर बिजली विभाग का पुनः डंडा चला है।
उक्त सम्बंध में सलखन पावर हाउस के अवर अभियंता अतुल दुबे ने एक प्रेस विग्यप्ति में बताया कि गुरमा विद्युत फीटर के अन्तर्गत बड़े छोटे उपभोक्ता समय से बील न जमा करने के कारण बिजली बील उपभोक्ताओं के यहाँ अधिक हो गया है।जो एक टीम बना कर शुक्रवार से अब तक सलखन, पटवध, बसकटवा, मारकुंडी, केवटा, रजधन, महुआवकला इत्यादि जगहों पर कमर्शियल तथा घरेलू बकाए दारो का संयोजन चेक किया गया। जिसमें दर्जन भर उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया वहीं इस अभियान के तहत सोमवार तक एक लाख रूपये अवर अभियंता के कुशल नेतृत्व में बिजली बील बकाया का वसूल किया गया।
उक्त अवसर मुख्य रुप से चकरिया अभियंता राजेंद्र, टेक्निशियन भागीरथ, नीरज मौर्य, अजय मेहता, बैजनाथ व संविदा कर्मचारी इत्यादि लोग उपस्थित थे।




