Sonbhadra News :दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन,नारेबाजी
दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी किया।

जिला बनाओ को लेकर प्रदर्शन करते हुए
sonbhadra
4:42 PM, February 15, 2025
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तीन प्रान्तों से घिरा हुआ है यह दुद्धी तहसील क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य पिछड़ा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नही बनाया गया।कहा कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले तीन दशकों से किया जा रहा है।इसके साथ ही चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए।
इस अवसर पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी,पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव, अरुणोदय जौहरी, आनंद कुमार, सत्यनारायण यादव, सन्नो बानो, प्रेमचंद गुप्ता, अमरावती देवी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण व मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।




