Sonbhadra News : रामगढ़ कस्बे में शराब दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
कोन-तेलगुडवा मार्ग पर स्थित रामगढ़ बाजार में नवसृजित कम्पोजिट शराब दुकान खुलने की सूचना मिलते ही शनिवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया, कहा कि घनी आबादी के बीच में दुकान न खोला जाय।

sonbhadra
9:05 PM, April 11, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० बाजार से दुर सुनसान जगह पर खुले दुकान - ग्रामीण
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन-तेलगुडवा मार्ग पर स्थित रामगढ़ बाजार में नवसृजित कम्पोजिट शराब दुकान खुलने की सूचना मिलते ही शनिवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी हाल में घनी आबादी के बीच में दुकान न खोला जाएं। बस्ती से दूर दुकान खोलने को लेकर भारी संख्या में महिलाओं पुरुषों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण राधिका देवी, कबुतरी देवी, पुनिता देवी, शीला, श्वेता, विनय कन्नौजिया, भोजराज कन्नौजिया, प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ गुप्ता , पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव, पंकज गुप्ता, सुदामा प्रसाद गुप्ता समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा की रामगढ़ में पहली बार दुकान सृजित हुआ है जिसे ठीकेदार में न घनी आबादी वाले क्षेत्र में मुख्य सड़क पर खोल रहें हैं जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा चयनित दुकान से महज 100 व दो सौ मीटर पर कम्पोजिट विद्यालय व हाईस्कूल पर संचालित है, ग्रामीणों ने क्षेत्र में आये सदर विधायक भूपेश चौबे से भी शिकायत कर बस्ती से बाहर शराब दुकान खुलवाने की मांग किया है, ग्रामीणों जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए आवादी से दुर शराब दुकान खोलने का मांग किया है। प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से रीना, रीता, सुगनी, अनामिका, प्रियंका, संतोष शर्मा, मल्लू, छब्बू लाल, मिथिलेश गुप्ता समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।



