Sonbhadra News : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन
सपा सांसद छोटेलाल खारवाल ने कहा कि हर जगह बिना कारण लोगों के वोट काटे गए हैं। आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे देश के लोग सड़कों पर हैं। जनता की मांग है, इसलिए ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा ।

sonbhadra
4:27 PM, October 8, 2026
- बढौली चौराहे से कचहरी तक निकला पैदल मार्च
- कांग्रेस और सपा ने कार्यकर्ताओं ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
- वोट चोर के लगे नारे
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। मुख्य निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे व उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रावर्ट्सगंज में पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की । सपा-कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढौली चौराहा से पैदल मार्च करते हुए कचहरी पहुंचे, जहां अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की । सपा सांसद छोटेलाल खारवाल ने कहा कि हर जगह बिना कारण लोगों के वोट काटे गए हैं। आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे देश के लोग सड़कों पर हैं। जनता की मांग है, इसलिए ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा । उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि पहले बीजेपी Gen-Z को भी हल्के में ले रही थी लेकिन Gen-Z ने आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा करवा दिया।
वही सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जिस तरह से लोगों के वोट का अधिकार छीनने का काम किया है और संविधान के साथ खिलवाड़ किया है, उन्होंने देशद्रोह का काम किया है, इसलिए उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। जबकि प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि जिस तरीके से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव दिल्ली में लगातार चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं, उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ेगा । उन्होंने कहा कि आज सोनभद्र में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से पैदल मार्च निकालकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग की है उनके इस्तीफे देने तक आंदोलन चलता रहेगा।क्योंकि यह सिर्फ पार्टी ने ही नहीं बल्कि जनता का भी मन है और जनता जनार्दन जब सड़कों पर है तो ज्ञानेश कुमार को झुकना पड़ेगा।
वहीं पूर्व सपा विधायक पर्मेश्वर् दयाल ने कहा कि वोट चोरी हुआ है, इसका प्रमाण यह है कि दो चुनाव आयुक्तों ने खुद स्वीकार किया है कि गड़बड़ी हुई है और गलत तरीके से लोगों के नाम काटे गए हैं।




