Sonbhadra News : तेलगुड़वा तिराहा पर हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लगवाएं जाने की उठी मांग
ग्राम पंचायत कोटा के टोला तेलगुड़वा तिराहे के रहवासी आज भी अंधेरे से जूझ रहे हैं जिससे क्षुब्द होकर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग उठाई गई।

प्रदर्शन करते ग्रामीण
sonbhadra
9:03 PM, April 10, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । विकास खंड चोपन क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोटा के टोला तेलगुड़वा तिराहे के रहवासी आज भी अंधेरे से जूझ रहे हैं जिससे क्षुब्द होकर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग उठाई गई।
वहीं गुरुवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे तेलगुड़वा तिराहा के रहवासी इकठ्ठा होकर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लगवाएं हेतु मांग उठाने लगें। और दूधनाथ गुप्ता भोला पासवान विकेश कुमार दिनेश कुमार दिलीप विजय कुमार अजय कुमार मंगल यादव मनिष कुमार मुन्ना नन्दू शर्मा बिरेंद्र उर्फ आरडी पासवान आदि रहवासी ने परेशानियों को बताया कि तेलगुड़वा तिराहा वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित है जो संपर्क मार्ग कोटा कोन होते-होते झारखंड को जोड़ता है वह बदनसीबी के हालात में पड़ा हुआ है जहां शाम होते अंधेरे में बदल जाता है तेलगुड़वा तिराहा भी हर शाम जगमगाता अगर हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लग जाएं, वहीं एसीसी प्लांट सलईबनवा, एवं अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला एव कोटा पंचायत विकास अधिकारी चाहें तो तेलगुड़वा तिराहा भी शाम से जगमगाते हुए दिखाई देता वहीं रहवासियों समेत आवागमन करने वाले राहगीर एव श्रद्धालुओं को भी सहूलियत हो जाता है
लेकिन देश प्रदेश के नामी-गिरामी कंपनी महज लगभग तीन से चार किलोमीटर दूरी पर स्थित है लेकिन जन हित को लेकर कोई व्यवस्था नहीं देना चाहती है, ना ही कोटा प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा स्ट्रीट लाइट हेतु व्यवस्था करवाई गई है जिससे रहवासियों समेत राहगीर यात्रियों को रात के अंधेरे की कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है नाम बड़े काम छोटे की कहानियां सच होती दिखाई दे रहा है वहीं तेलगुडवा तिराहे कोन होते हुए झारखण्ड को जोड़ता है कोटा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी का भी आवागमन रहता है उसको यहां के रहवासियों की बेवशी दिखाई नहीं देता है
वहीं बात करें गांव में प्रकाश व्यवस्था कराना ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी होती है। प्रकाश के व्यवस्था पर राज्य और केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से ग्राम पंचायतें हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट लगवा जा सकता है
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेलगुडवा तिराहा मार्ग कोन होते हुए झारखंड को जोड़ता है जिससे यहां यात्रियों की भिड़ देखने मिलता है लाइट नहीं होने से अप्रिय घटना का मन में भय बना रहता है ।




