Sonbhadra News : तेलगुड़वा चौराहे पर अलाव जलाने की उठी मांग
भीषण शीतलहरी को देखते हुए तेलगुड़वा चौराहे पर अलाव की व्यवस्था ना होने से क्षुब्ध होकर रहवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए अलाव जलाने की व्यवस्था हेतु मांग उठाई।

अलाव जलाने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
sonbhadra
6:28 PM, January 6, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । भीषण शीतलहरी को देखते हुए तेलगुड़वा चौराहे पर अलाव की व्यवस्था ना होने से क्षुब्ध होकर रहवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए अलाव जलाने की व्यवस्था हेतु मांग उठाई।
सोमवार को देर शाम तेलगुडवा तिराहे के रहवासी भोला प्रसाद, विरेन्द्र पासवान ऊर्फ आरडी,राम विचार, अवधेश शर्मा, दूधनाथ गुप्ता अनुज यादव मनिष गुप्ता राजेन्द्र ऊर्फ मल्लू निरज यादव ने कहा कि यह चौराहा कोन से होते हुए झारखण्ड को जोड़ने वाले मार्ग है । जहां सैकड़ों की संख्या में राहगीरों का आवागमन होता है और कड़ाके की ठंड पड़ने की वजह से राहगीरों समेत स्थानीय लोगों को अलाव जलने की व्यवस्था नहीं होने की वजह बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । लोगों का कहना ही कि यात्री ठंड से सिकुड़ते रहे हैं । लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए अलाव जलाने की मांग की ।
इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह पटेल ने कहा कि अलाव जलवाए जाने को लेकर मैं उच्च अधिकारी समेत प्रधान बात किया हूँ । जल्द से जल्द तेलगुडवा तिराहे पर अलाव की व्यवस्था की जायेगी ।




