Sonbhadra news : कृष्णशिला परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनी की जांच की मांग
परियोजना में कार्यरत सीएचपी/आउटसोर्सिंग कंपनी के कामकाज को लेकर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
संजय भारती (संवाददाता)
बीना (सोनभद्र)। बीना स्थित एनसीएल की कृष्णशिला परियोजना में कार्यरत सीएचपी/आउटसोर्सिंग कंपनी के कामकाज को लेकर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।
ज्ञापन में श्रमिकों की संख्या, वेतन भुगतान, मस्टर रोल और वैधानिक देयकों से संबंधित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही श्रमिकों के बैंक खातों में भुगतान और कंपनी के अभिलेखों का मिलान कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के सत्यापन की प्रक्रिया की जांच का अनुरोध किया गया है।
सपा नेता ने मामले में मस्टर रोल, बैंक रिकॉर्ड और एनसीएल से संबंधित बिलों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई तथा श्रमिकों के लंबित भुगतान का निस्तारण कराने की मांग की है।
सम्बंधित खबर