Sonbhadra News : नगर पंचायत से लाइट लगाए जाने की उठी मांग
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डिग्री कॉलेज से बाबा धुलाई मार्ग तक पर्याप्त लाइट लगाए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी के नामित पत्र सौंपा गया ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपते हुए
sonbhadra
6:40 PM, November 5, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डिग्री कॉलेज से बाबा धुलाई मार्ग तक पर्याप्त लाइट लगाए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी के नामित पत्र सौंपा गया। ज्ञापन पत्र के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी व छात्र संघ के पूर्व पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह ने संयुक्त रूप से अवगत कराया गया कि डिग्री कॉलेज मार्ग पर बृहद वृक्ष लगे होने के कारण शाम होते ही अत्यधिक अंधेरा कायम हो जाता है। जिसकी वजह से सड़क पर चल पाना दुभर हो गया है, वहीं विगत रक्षाबंधन के त्यौहार के एक दिन पूर्व अंधेरे के कारण दो बाइकों की आपस में टक्कर हो जाने से एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई और दीपावली पर्व के दौरान पुनः दो बाइकों की आपस में टक्कर इसी सड़क पर हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसलिए इस सड़क पर अतिशीघ्र पर्याप्त लाइटें नगर पंचायत द्वारा जनहित में लगाए जाने की मांग उठाई गई है ताकि कोई भी छोटी बड़ी सड़क दुर्घटना न घटित हो।




