Sonbhadra News : जंगल से भटककर बघाडू गाँव में पहुँचा हिरण, ग्रामीणों में बढ़ी हलचल
बघाडू वन रेंज क्षेत्र के कार्यालय से कुछ ही दूर गाँव में आज उस समय अफरा-तफरी मच गया जब जंगल से भटककर एक हिरण आबादी वाले क्षेत्र में आ गया।

sonbhadra
4:28 PM, February 6, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र)। बघाडू वन रेंज क्षेत्र के कार्यालय से कुछ ही दूर गाँव में आज उस समय अफरा-तफरी मच गया जब जंगल से भटककर एक हिरण आबादी वाले क्षेत्र में आ गया। हिरण को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक हिरण गाँव की खेत-खलिहानों में इधर-उधर दौड़ता रहा, जिससे लोग दहशत में आ गए। बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी । ग्रामीणों की मदद से हिरण को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया, जिसे जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।




