Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में आदिवासी युवक की मौत
जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुड़ारी के खजुर हिया टोला में एक आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। देर रात घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी ।

sonbhadra
11:01 AM, April 29, 2026
रवींद्रनाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुड़ारी के खजुर हिया टोला में एक आदिवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। देर रात घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी । मृतक के शरीर पर चोट के निशान बताये जा रहे हैं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात उस समय हड़कम्प मच गया जब गांव में एक आदिवासी युवक बल्लू कोल (26) पुत्र पिआरे कोल का शव सड़क किनारे फेंका पड़ा मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पीआरबी 112 व जुगैल थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा तथा ओबरा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के घर वालों से बातचीत में बताया गया कि युवक का किसी से कोई आपसी रंजीश नहीं था। लेकिन हम लोग हर एंगल से जांच कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि अपराधी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।



