Sonbhadra news : भाजपा नेता की मौत, विधायक समेत कार्यकर्ताओं में शोक
भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरात्रि गुप्ता उम्र लगभग 78 वर्ष का सोमवार की सांय अचानक मौत से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

sonbhadra
7:43 PM, February 3, 2026
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन सोनभद्र । जनसंघ काल से जूडे भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरात्रि गुप्ता उम्र लगभग 78 वर्ष का सोमवार की सांय अचानक मौत से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई, मंगलवार को सुबह सदर विधायक भूपेश चौबे समेत प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा,मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने दिवंगत नेता के घर पहुंच कर कंधा देकर अंतिम विदाई किया, विधायक भूपेश चौबे ने कहा की शिवरात्रि जी कोन क्षेत्र के भाजपा के जामवंत कहे जाने वाले जनसंघ काल से भाजपा के प्रति समर्पित थे जिनके निधन से हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का अपूर्णिय क्षति हुई है। कार्यकर्ताओं ने परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना में शामिल रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक भूपेश चौबे, प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, महामंत्री मनोज तिवारी, विरेन्द्र राय, वाचस्पति त्रिपाठी, ददन भारती, मंहगू राम, जगरनाथ पासवान समेत दर्जनों नेता मौजूद रहे।व अंतिम विदाई में शामिल रहे।



