Sonbhadra News : पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज

राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में कुछ दिनों पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस नें परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या.

news-img

sonbhadra

8:48 PM, October 26, 2024

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में कुछ दिनों पूर्व हुई मारपीट में घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस नें परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 6 अक्टूबर 2024 का है, जब उमाकांत पुत्र दुक्खी निवासी सोतिल ने पुलिस को बताया कि उनके रिश्तेदार बल्ली विश्वकर्मा के घर निपराज में उनका बेटा मनोज कुमार को दावत के लिए बुलाया गया था। दावत पर पहुंचने पर मनोज की बेरहमी से पिटाई की गई। उमाकांत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो उनका बेटा बेहोश था। मनोज की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों नें उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान कुछ समय बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और उसे घर ले आया गया लेकिन 21 अक्टूबर को फिर से उसकी स्थिति बिगड़ गई। उसे दोबारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि "मनोज के पिता द्वारा दो दिन पूर्व दी गई तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को युवक की मौत की सूचना मिलते ही मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।"

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप - 

मृतक के परिजनों नें पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के इतने दिनों बाद भी आरोपी खुलेआम. घूम रहे  हैं लेकिन पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.