Sonbhadra news : संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका के घर रह रहे प्रेमी जोड़े में प्रेमी युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका के घर रह रहे प्रेमी जोड़े में प्रेमी युवक की मौत हो गई वही साथ में रह रही प्रेमिका की विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने से तबियत बिगड़ गई।

sonbhadra
8:16 PM, November 24, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला । संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमिका के घर रह रहे प्रेमी जोड़े में प्रेमी युवक की मौत हो गई वही साथ में रह रही प्रेमिका की विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने से तबियत बिगड़ गई। जिसकी स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया ।
चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में एक युग़ल जोड़ा एक वर्ष से लिविंग रिलेशनशिप में साथ मे रह रहे थे। आज युवक की मौत की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया वही वही स्थानियों ने बताया कि युवक बन्द घर के बडेर में फांसी लगाने से उसकी मौत हो गई । जिसकी सूचना उसके साथ रह रही महिला ने विषैला पदार्थ खाकर अचेत हो गई जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार सोमवार के भोर लगभग चार बजे चोपन थाना क्षेत्र गुरमुरा निवासी रामचन्द्र गोंड के घर पर सुनिल कुमार पुत्र बीर शाह निवासी रजखड दुद्धी का घर में मृत शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया
और साथ रही प्रेमिका सुनिता कुमारी पुत्री रामचंद्र गोंड निवासी गुरमुरा विषैला पदार्थ खा लिया वहीं जिसकी जानकारी परिजनों को सोमवार को सुबह छः बजे को हुई तो तत्काल 108 नंबर के ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने युवती की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
परिजनों ने बताया कि लड़का मजदूरी करने बाहर गया था जो कुछ दिन पहले ही घर पर आया था कल लड़की दुद्धी गई हुई थी और वापस सुनिल कुमार के साथ शाम लगभग छः बजे के करीब घर गुरमुरा दोनों आ गए थे लेकिन फिर उन दोनों में क्या हुआ कि सुनिल कुमार का घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई युवती के परिजनों ने बताया कि युवक ने घर के अंदर बडेर में फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दिया।
और लड़की जहर खा ली जिसकी जानकारी हम लोगों भोर में हुई तब तक लड़की ने सुनिल कुमार के शव फांसी के फंदे से उतरवाई दी थी वहीं बाद में उसकी तबियत बिगड़ने लगा तो पता चला कि वह भी पता नहीं कब का बेटी जहर खा ली थी जिसके उपरांत सुबह लगभग छः हालत बिगड़ने पर हम लोगों ने 108 नम्बर के ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से रेफर हो कर जिला अस्पताल चली गई
युवक के परिजनों ने सूचना सुनकर घटना स्थल पर पहुंच गए आपसी सुलह समझौता कर शव को दुद्धी ले जाने की बाते चल रही थी लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों परिवार में से किसी ने उक्त मामले को लेकर सूचना पुलिस को नहीं दी है थाना प्रभारी चोपन ने बताया कि मामले की जानकारी के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है ।




