Sonbhadra News : लाइट बनाने पोल पर चढ़े संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में सब स्टेशन के पास लाइट बना रहे लाइनमैन की करेंट का झटका लगने से पोल के नीचे गिर गया। आस-पास के लोगों ने उसे तत्काल तियरा पीएचसी ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने...

sonbhadra
5:24 PM, September 4, 2024
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
• रामगढ़ कस्बे में लाइट बनाने के दौरान हुआ हादसा
रामगढ़ । पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में सब स्टेशन के पास लाइट बना रहे लाइनमैन की करेंट का झटका लगने से पोल के नीचे गिर गया। आस-पास के लोगों ने उसे तत्काल तियरा पीएचसी ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार अवराज उर्फ राजू (38वर्ष) पुत्र इन्द्रपति निवासी चपईल रामगढ़ सब स्टेशन पर संविदा लाइनमैन था। आज दोपहर में रामगढ़ कस्बे में लाइट बनाने के दौरान करेंट की चपेट में आने से नीचे गिर गया। आस-पास के लोगों द्वारा तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा लाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने शव को राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर शव को रख कर चक्का जाम कर दिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।




