Sonbhadra News : पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज
पुलिस ने मामला दर्ज कर दो हमलावरों को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

सोनभद्र
4:28 PM, October 5, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)।स्थानीय थाना क्षेत्र के मुडिसेमर गांव के प्राचीन शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पर बीते शनिवार की शाम सलैयाडीह ग्राम पंचायत में कोन मोड चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों के द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर रहीस,रसीद पुत्र सुलेमान व अरमान पुत्र सदीक निवासी सलैयाडीह को पकड़ कर धारा110,115(2),191(2),191(3),299,351(3),352,333,एसी एस टी 3(1),3(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थाने में दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार बीते 1 अक्टूबर को मुडिसेमर ग्राम पंचायत में स्थित शिव मंदिर पर दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर से सटे सततवाहिनी नदी के तट पर रहीस,रसीद पुत्रगण सुलेमान और अरमान पुत्र सादिक निवासी सलैयाडिह ने कमेटी के लोगों से विवाद खड़ा किया था। उस समय समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश मौर्या ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा कर लोगों को हटाया था। आरोप है कि जाते-जाते उक्त तीनों ने अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी थी।इसी रंजिश को लेकर बीते 4 अक्टूबर की शाम लगभग 6 बजे सलैयाडिह-कोन मोड़ पर एक फास्ट फूड के दुकान पर उक्त आरोपी अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे और जयप्रकाश मौर्या पर लाठी,डंटा,कलछुल व धारदार वस्तु से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर नितेश पासवान, मुकेश कुमार मौर्य सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर अध्यक्ष की जान बचाई।पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि हमले में उनके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर जाते समय उन्हें व अन्य समिति सदस्यों को गाली गलौज व जान से मारने तथा उठवा लेने की धमकी दी और धर्म के खिलाफ अपशब्द कहकर गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित का मेडिकल कराया गया और भारतीय दंड संहिता 2023 की उपरौक्त धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।




