Sonbhadra News : घोरावल राजवाहा में मरे हुए मवेशी निर्माणाधीन रेलवे पुलिया में आकर फँसे
चोपन चुनार रेलखण्ड के दोहरीकरण के लिए करमा में घोरावल राजवाहा पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है पुलिया निर्माण के लिए शटरिंग हेतु लोहे के पाइप लगाए गए हैं जहां कहीं से बहकर आये 3 मवेशी फंस गए हैं।

sonbhadra
6:39 PM, February 24, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
★ दुर्गन्ध से रहवासियों को जीना हुआ दुश्वार
करमा (सोनभद्र) । घोरावल राजवाहा पर चोपन चुनार रेलखण्ड के दोहरीकरण के लिए करमा में घोरावल राजवाहा पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है पुलिया निर्माण के लिए शटरिंग हेतु लोहे के पाइप लगाए गए हैं घोरावल राजवहा में कहीं से बहकर आये 3 मवेशी आकर शटरिंग में एक सप्ताह से फँसे हुए हैं। मरे हुए मवेशियों से उठ रही दुर्गन्ध से मुहल्ले वालों का जीना दुश्वार हो गया है। दुर्गन्ध से पूरा वातावरण दूषित हो गया। जिससे बीमारियों का भी खतरा है। कार्यदायी संस्था अगर शटरिंग के लिए लगे पाइप हटा ले तो मवेशी नहर के पानी बहकर अन्यत्र चले जायेंगे। रहवासी अरुण जायसवाल, प्रदीप, बद्री प्रसाद, हिमालय, भगवान दास, मनोज, लालचन्द, अनिकेत, राजकुमार, व लालती आदि ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए, नहर में फंसे मृत मवेशियों को हटवाने की मांग की है। जिससे लोगों को मृत मवेशियों से उठ रही दुर्गन्ध से निजात मिल सके।




