Sonbhadra news : खनन हादसे में युवक का शव पहुंचा घर , कोहराम
ग्राम पंचायत पिपरखाड के टोला परसवा निवासी रविंद्र गोंड 18 वर्ष पुत्र राजकुमार गोंड का शव सोमवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

sonbhadra
6:10 PM, November 17, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
- भाजपा नेताओं व प्रशासन के मौजूदगी में हुआ दाह संस्कार
कोन सोनभद्र । 15 नवंबर को बिल्ली मारकुंडी में हुई खनन हादसे का शिकार हुआ स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत पिपरखाड के टोला परसवा निवासी रविंद्र गोंड 18 वर्ष पुत्र राजकुमार गोंड का शव सोमवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया, हालांकि शव पहुंचते ही राजस्व की टीम व पुलिस प्रशासन के साथ भाजपा नेताओं ने मृतक के घर पहुंच कर परिवार वालों को ढांढस बंधाते हुए दाह संस्कार के लिए नगद राशि का भी सहयोग किया गया और आगे भी मुआयज की राशि दिया जायेगा।जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार को सहानुभूति के तौर पर मोटी रकम नगद देने की बात कही जा रही है।जो चर्चा की विषय है। रविन्द्र गोंड अविवाहित था, मंडल अध्यक्ष भाजपा रामलाल चेरो ने बताया कि हादसा से पूरा भाजपा कार्यकर्ता मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा मंडल पीड़ित परिवार के साथ है , इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, पूर्व ब्लाक प्रमुख वंशीधर, अखलनाराय शुक्ला, मनोज तिवारी, महिपत गोंड, मनोज यादव, ग्राम प्रधान संजय पासवान, राजस्व टीम व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।



