Sonbhadra News : तीन दिनों से लापता युवक का तालाब में उतराया मिला शव, कोहराम
सदर कोतवाली क्षेत्र के अक्छोर गांव में बीते गुरुवार की देर शाम परिवारिक विवाद के बाद नाराज 45 वर्षीय युवक ने तालाब में कूद कर जान दे दी। पिछले तीन दिनों से पुलिस गाँव के तालाब में गौतखोरों की मदद से..

शव मिलने की सुचना पर जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़.....
sonbhadra
10:22 AM, November 9, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । सदर कोतवाली क्षेत्र के अक्छोर गांव में बीते गुरुवार की देर शाम परिवारिक विवाद के बाद नाराज 45 वर्षीय युवक ने तालाब में कूद कर जान दे दी। पिछले तीन दिनों से पुलिस गाँव के तालाब में गौतखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली। आज सुबह घूमने निकले ग्रामीणों ने तालाब में युवक का शव उतराया देख परिजनों और पुलिस को सुचना दी।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा धोबही के टोला खड़ेहरी निवासी राजेश भारती पुत्र स्व0 राम जीत बीते गुरुवार को काम कर के देर शाम घर पहुंचा और घर पर परिजनों से कहा सुनी हो गई। उसके बाद नाराज राजेश घर से मरने की धमकी दे कर निकला पांच सौ मीटर दूर अक्छोर टोला में मंदिर के समीप तालाब के भीटे पर कपड़ा उतार कर कूद गया। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।
शुक्रवार की सुबह मौके पर पहुंचे नई बाजार चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश यादव ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद ग्रामीणों और गोताखोरों मदद से लगातार दो दिनों तक तालाब में खोजबीन कराया लेकिन सफलता नहीं मिली तो वापस लौट गए। वहीं आज सुबह टहलने जा रहे ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराया देख, इसकी सुचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा। परिजनों और ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त राजेश के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।




