Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में मिला युवक का शव, हड़कंप
रात्रि में कोई नहीं देख पाया । सुबह राहगीरों ने देखकर पुलिस को सूचना दिया । सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए दुध्दी भेज दिया।

sonbhadra
3:35 PM, November 16, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० रात्रि में जुआ खेलने के दौरान हादसा होने की चर्चा
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरिया खाडी निवासी प्रदीप कन्नौजिया 35 वर्ष पुत्र जोखन कन्नौजिया का संदिग्ध परिस्थिति में कुआं में शव मिलने की सूचना पर कोन पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया ।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त टोले के पास जंगल में प्रदीप कन्नौजिया समेत कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, उसी बीच विवाद होने लगा, विवाद के कारण प्रदीप कन्नौजिया भागते समय कुआं में गिर गया । रात्रि में कोई नहीं देख पाया । सुबह राहगीरों ने देखकर पुलिस को सूचना दिया । सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए दुध्दी भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रदीप कन्नौजिया कुआं में गिरने से मौत हो गई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा, जांच की जा रही है।




