Sonbhadra News : कुएं में मिला युवक का शव
जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना डायल 112 व चोपन पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन थाना की पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया ।

sonbhadra
11:30 AM, November 9, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा खास गांव के मध्य में देवस्थान पीपल पेड़ के नीचे स्थित एक कुंए में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली गयी।
जानकारी मुताबिक सोमवार की सुबह तड़के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के कोटा खास के बीच गांव में देवस्थान पीपर पेड़ के पास स्थित पुराने कुंआ की तरफ से बदबू गांव में फैल रहा था, जिसके बाद गांव के ग्रामीणों ने इसकी खोजबीन करने लगे और शक के आधार पर कुआं में देखा गया तो पता चला कि कुएं में एक व्यक्ति का शव पानी में उतराया हुआ है जो बदबू कर रहा है ।
जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना डायल 112 व चोपन पुलिस को सूचना दी गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन थाना की पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया ।
कुएं में मिले शव की शिनाख्त रोपाडडी ग्राम पंचायत हर्रा निवासी 28 वर्षीय सुनील चेरो पुत्र महेन्द्र के रूप में हुई जो गुजरात से काम कर दीपावली पर घर रोपाडडी हर्रा गांव जा रहा था ।
शव को पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया । मौत किन परिस्थितियों में हुई पुलिस जांच पड़ताल कर रही है ।




