Sonbhadra News : फंदे से झूलती मिली महिला का शव
कोन कस्बा निवासी पिंकी देवी 37 वर्ष पत्नी सुनील कुमार सोनी का अपने घर में साड़ी के फंदे से झूल कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

sonbhadra
9:59 PM, July 1, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० बेटी ने थाने में जाकर दी सूचना
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय कस्बा निवासी पिंकी देवी 37 वर्ष पत्नी सुनील कुमार सोनी का अपने घर में साड़ी के फंदे से झूल कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच कर खिड़की तोड़कर फंदे से नीचे उतार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया।
ग्रामीणों व मृतक की बेटी की मानें तो पति-पत्नी में आयें दिन कुछ बात को लेकर नोंक-झोंक लड़ाई झगड़ा होता रहता था, बुधवार की सांय लगभग 5 बजे पिंकी अपने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फंदे से झूल कर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की मात्र दो बेटी एक कक्षा 9 व दुसरा कक्षा 7 की छात्रा है,जो अपने मां को फंदे पर झूलने की सूचना थाने में जाकर दिया, ग्रामीणों की मानें तो आयें दिन पति-पत्नी में नोंक झोंक होता रहता था। जिसे लेकर कई बार पंचायत भी होने की बात कही जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पिंकी देवी अपने कमरे में पंखे से साड़ी की फंदे से झूल कर आत्महत्या करने बात प्रथम दृष्टया सामने आया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा।




