Sonbhadra news : जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
हाथीनाला क्षेत्र के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलते ही सनसनी फैल गई ।पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

sonbhadra
5:57 PM, September 24, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) थाना हाथीनाला क्षेत्र के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलते ही सनसनी फैल गई ।पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे हाथीनाला पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव थाना हाथीनाला के खोखा क्षेत्र के जंगल मिला ।
सूचना पर पहुंची हाथीनाला पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए दुद्धी स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र करीब 26 –27 वर्ष शरीर पर समीज सलवार और गले में मंगलसूत्र पैर में बिछिया पहने हुए और सिर पर गंभीर चोट के निशान अवस्था में शव पाया गया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने व घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।




