Sonbhadra News : रेनुकूट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
चाचा कॉलोनी के समीप शुक्रवार की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई मे जुट गईं हैl
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
6:52 PM, April 12, 2025
मनोज कुमार (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) l स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी के समीप शुक्रवार की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई मे जुट गईं हैl पुलिस चौकी प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि एक व्यक्ति लहू लुहान अवस्था में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ है और उसका एक हाथ भी कट गया हैl पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चाचा कॉलोनी के समीप स्थित काली मंदिर के पीछे रेलवे पटरी के किनारे शव लहूलुहान अवस्था में मिला, व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट थी और एक हाथ भी कटा हुआ था जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे से कहीं जा रहा होगा इस दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गईl स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको हिंडालको अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है । चौकी प्रभारी ने बताया कि 72 घंटे तक उसका शव मर्चरी हॉउस में रखा जाएगा यदि उसकी शिनाख्त नहीं होती है उसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगाl



