Sonbhadra news : सीआईएसएफ के जवान का पंखे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

सीआईएसएफ जवान अरुण कुमार पुत्र स्वर्गीय गणेश राम 47 वर्ष निवासी सीआईएसएफ कालोनी बी - 62 मूल निवासी ग्राम बीबीपुर थाना वीरनो जनपद गाजीपुर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

news-img

sonbhadra

12:26 PM, April 14, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

विजय पटेल (संवाददाता)

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर सीआईएसएफ कालोनी में मंगलवार की सुबह सीआईएसएफ जवान अरुण कुमार पुत्र स्वर्गीय गणेश राम 47 वर्ष निवासी सीआईएसएफ कालोनी बी - 62 मूल निवासी ग्राम बीबीपुर थाना वीरनो जनपद गाजीपुर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पति सोमवार की रात्रि ड्यूटी पर गए थे मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे क्वाटर में आये और आराम करने लगे कुछ देर में मैं फोन से बात करते हुए घर के बाहर गई और थोड़ी देर बात करने के बाद घर के अंदर गई तो देखा कि मेरे पति पंखे में दुप्पटे के सहारे लटके हुए है। हल्ला गुल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए। पड़ोसी की सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया और बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं फॉरेंसिक टीम आ रही हैं और अग्रीम कार्यवाही की जा रही हैं। अरुण कुमार अपने पीछे एक बेटी दीप शिखा 25 वर्ष, मुकेश कुमार 24 , आयुष कुमार 21 वर्ष को छोड़कर चले गए।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.