Sonbhadra news : खून से लथपथ वृद्धा का खेत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
ग्राम पंचायत गिधिया के पूर्वी टोला (मुमीनाबाद) निवासी जहुरन 70 वर्ष पत्नी स्व सद्दीक का बृहस्पतिवार की सुबह खुन से लथपथ शव घर से कुछ ही दुरी पर खेत में मिलते ही हड़कंप मच गया

sonbhadra
4:10 PM, August 14, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी
कोन सोनभद्र - स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिधिया के पूर्वी टोला (मुमीनाबाद) निवासी जहुरन 70 वर्ष पत्नी स्व सद्दीक का बृहस्पतिवार की सुबह खून से लथपथ शव घर से कुछ ही दुरी पर खेत में मिलते ही हड़कंप मच गया, मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।सूचना मिलते ही कोन पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी ओबरा, हर्ष पाण्डेय,अपर पुलिस अधीक्षक समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुध्दी भेज दिया, ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला का हत्या जमीनी विवाद को लेकर हत्या कर शव खेत में फेंकने की चर्चा है, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई कि जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग महिला के चार पुत्र थे सभी बाहर कमाने गये है घर में मृतक के साथ पतोहु व नाती रहते थे।




