Sonbhadra News : अहमदाबाद कमाने गए युवक का घर आया शव, मचा कोहराम
हम लोग पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां जाते समय ही रास्ते में कमलेश की मृत्यु हो गई।

sonbhadra
3:01 PM, October 3, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के दक्षिणी बसुधा टोला में गुजरात कमाने गए युवक का मृतक शव प्राइवेट एम्बुलेंस से अचानक घर आने से परिजन सन्न रह गए और गांव में मातम छा गई।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को चोपन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के दक्षिणी बसुधा टोला निवासी 21 वर्षीय कमलेश पुत्र परमेश्वर गोड़ बीते जुलाई में लगभग दो महीने पहले घर से काम करने के लिए एक साथी अंगद के साथ अहमदाबाद गया था, जिसका मृत शव एम्बुलेंस द्वारा शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे आ गया जिसे देख परिजन सन्न रह गए और घर में मातम छा गया।
जिसके उपरांत मृतक के पिता परमेश्वर गोड़ ने इसकी सूचना चोपन थाना की पुलिस व डायल 112 नंबर की पुलिस को दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन थाना की पुलिस व डायल 112 नम्बर की पुलिस ने जांच शुरू कर दिया।
वही इस घटना को लेकर साथ गए साथियों ने बताया कि कमलेश की तबीयत अचानक से बिगड गया जिसके उपरांत हम लोग पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां जाते समय ही रास्ते में कमलेश की मृत्यु हो गई।
जिसके बाद वही पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और एम्बुलेंस के द्वारा गुजरात से दक्षिणी बसुधा कोटा भेजवाया दिया गया।
इस संबंध में मृतक के पिता परमेश्वर गोड़ ने कहा कि लड़का का तबीयत खराब था इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है बेटा का शव अचानक घर आया है। इतना ही नहीं एम्बुलेंस चालक द्वारा लाने का पैसा भी मांगा जा रहा है, हम गरीब आदमी पैसे कहा से लाएंगे।




