Sonbhadra News : सोन नदी में सड़ी-गली अवस्था में मिला युवक का शव, हड़कम्प
सोमवार की देर शाम चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी में सड़ी-गली अवस्था में एक युवक का शव दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

sonbhadra
4:35 PM, January 27, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । सोमवार की देर शाम चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी में सड़ी-गली अवस्था में एक युवक का शव दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी किनारे शव देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चोपन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि शव काफी सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे उसकी पहचान करना कठिन हो रहा था। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।




