Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थित में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी
थाना चोपन के सलाइबनवा क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध परिस्थित में पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
1:32 PM, February 20, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन के सलाइबनवा क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध परिस्थित में पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई । स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई ।
मिली जानकारी अनुसार गुरुवार की सुबह थाना चोपन के सलाइबनवा क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर गमछे के सहारे राजेश पुत्र रामसूरत उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम कोटा सलाई बनवा थाना चोपन का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद थाना चोपन के उप निरीक्षक रविंद्र नाथ पांडे पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गए ।




