Sonbhadra News : पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, सनसनी
क्षेत्र के शिल्पी गांव में एक युवक का शव जामुन के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।

sonbhadra
10:07 AM, April 19, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । क्षेत्र के शिल्पी गांव में एक युवक का शव जामुन के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे तक पुष्पेंद्र पूरी तरह सामान्य था। इसके बाद देर रात परिजनों ने उसे घर के पास ही जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी आशु ने घटना की जानकारी दी है। वहीं, रोते-बिलखते पिता दीना ने बताया कि पुष्पेंद्र उनके तीन बेटों में सबसे बड़ा था और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं।
प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच आपसी कहासुनी की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।




