Sonbhadra News : घर के बढेर से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरुखाड़ में 21 वर्षीय युवक कमलेश कुमार भारती पुत्र राजा राम ने मंगलवार रात अपने घर की बडेर में फांसी लगाकर आत्म ह्त्या कर लिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

news-img

sonbhadra

12:11 PM, March 11, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरुखाड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके सनसनी फैला दी। । 21 वर्षीय युवक कमलेश कुमार भारती पुत्र राजा राम ने मंगलवार रात अपने घर की बडेर में मोफलर और कपड़े के टुकड़ों को जोड़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमलेश छह बहनों के बीच परिवार का एकलौता लाल था और अविवाहित था उसकी मौत से पूरा परिवार विघटित हो गया है।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात को कमलेश ने घरवालों के साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर खिड़की से झांकने पर देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ है। जल्दबाजी में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन स्तब्ध रह गए और पूरे घर में कोहराम मच गया।

कमलेश ग्रामीण इलाके में रहने वाला एक सामान्य युवक था, जो परिवार का सहारा था। एकलौते पुत्र की असामयिक मौत से मां-बाप व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विंढमगंज थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्टता आएगी। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.