Sonbhadra News : घर के बडेर से झूलता मिला युवक का शव
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकतवार निवासी संतोष भारती 30 वर्ष पुत्र रामनिहोर राम का अपने ही घर में बडेर से रस्सी के सहारे झुलता मिला ।

sonbhadra
9:43 PM, April 26, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० कुछ महीने से अर्धविक्षिप्त रहता था मृतक संतोष
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकतवार निवासी संतोष भारती 30 वर्ष पुत्र रामनिहोर राम का अपने ही घर में बडेर से रस्सी के सहारे झुलता मिला । उस समय घर में कोई नहीं था, पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई थी, रविवार की दोपहर में सोया था कि सांय लगभग 4 बजे खिड़की से परिजन देख पुलिस को सूचना दिया । पुलिस मौके पर पहुंच शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुध्दी भेज दिया, जानकारी के अनुसार मृतक के दो लड़की व एक लडका व पत्नी को छोड़कर चला गया।
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक संतोष भारती कुछ महीनों से अर्धविक्षिप्त रहता था जिसका इलाज भी चलता था, रविवार को अपने ही कमरे में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया, शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो जायेगा



