Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलता मिला युवक का शव
ग्राम पंचायत पीपरखाड के टोला घोडबचवा निवासी विजय चेरो 43 वर्ष पुत्र भूखन चेरो का शव संदिग्ध परिस्थिति में ग्राम पंचायत कचनरवा के बरवाही टोला में एक घर में झूलता मिला ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीपरखाड के टोला घोडबचवा निवासी विजय चेरो 43 वर्ष पुत्र भूखन चेरो का शव संदिग्ध परिस्थिति में ग्राम पंचायत कचनरवा के बरवाही टोला में एक घर में झूलता मिला । मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में झूलता शव देख सनसनी फैला गया सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया, मृतक के भाई उदय ने आरोप लगाते हुए कहा की फंदे पर देख लग रहा है कि मेरे भाई को मारकर लटकाया गया है।जिसकी जांच करने की मांग किया है। परिजनों ने बताया कि विजय दो दिनों से घर से गायब था जो बरवाटोला में ही रहकर काम करता था वहीं एक महिला से संबंध होने की भी चर्चा हैं। जहां अक्सर आता जाता था, कि सोमवार की रात्रि में उसी घर में संदिग्ध परिस्थिति में झूलता शव मिला है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि फंदे से झूलता शव मिला है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा।
सम्बंधित खबर
अपना जिला