Sonbhadra News : तीन दिन से लापता महिला का पोखरे में मिला शव, हड़कंप
सुकृत चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर गाँव में स्थित तालाब में तीन दिनों से लापता महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव देखते ही पुलिस को सूचित किया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुँचे चौकी.

sonbhadra
7:53 PM, November 12, 2024
आनन्द कुमार चौबे/जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
सोनभद्र । सुकृत चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर गाँव में स्थित तालाब में तीन दिनों से लापता महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव देखते ही पुलिस को सूचित किया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी बृजेश पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताला भेजवा दिया।
सुकृत चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर गाँव में स्थित तालाब में महिला का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान तीन दिन पहले घर से लापता सिरसिया ठकुराई निवासी जीवनी देवी (55वर्ष) पत्नी रामपरत बैगा के रूप में हुई। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। वहीं पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।




