Sonbhadra News : सड़क किनारे खेत में मिला व्यक्ति का शव, सनसनी
घोरावल थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

sonbhadra
6:57 PM, September 12, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे खेत में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान राम सिंह गोंड (60) पुत्र स्व0 सुब्बा लाल, निवासी तेंदुआ, थाना घोरावल के रूप में हुई। मृतक के नाक व मुंह से खून था, साथ ही गले में खरोंच के निशान भी पाए गए ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय द्वारा मौका मुआयना किया गया। बाद में पहुंची फोरेन्सिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में पुलिस गम्भीरता से जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है, मामले का खुलासा जल्द ही हो जाएगा।




