Sonbhadra News : घर के अंदर बडेर से लटकता मिला व्यक्ति का शव
चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में स्थित एक घर के अंदर बडेर के सहारे एक व्यक्ति का शव गमछा के सहारे लटकता मिला । शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

sonbhadra
10:24 PM, March 17, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में स्थित एक घर के अंदर बडेर के सहारे एक व्यक्ति का शव गमछा के सहारे लटकता मिला । शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम को चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला परासपानी में हरी मंगल गोड़ उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र भगवान दास का शव बंद घर के अंदर बडेर में गमछा के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव लटकता मिला, जिससे घर व गांव में मातम छा गया है ।
घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना चोपन पुलिस व डायल 112 नम्बर पुलिस को दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची उपनिरीक्षक बिनोद कुमार यादव व डायल 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कारवाई के क्रम में शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया
इस घटना को लेकर मृतक के पिता भगवान दास ने बताया कि हमारा बेटा पहले से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था जिसका ईलाज चल रहा है वहीं कुछ दिन से उसको जर बुखार व कमजोरी,पिलिया भी था जिसका दवा करवाया जा रहा है और यह घटना घट गई वहीं मृतक बेटे को एक पुत्री और दो पुत्र कुल तीन बच्चे है ।



