Sonbhadra News : साड़ी के फंदे से लटकता मिला युवती का शव
बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला गांव में 23 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है

sonbhadra
6:32 PM, June 14, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी (सोनभद्र) । बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला गांव में 23 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।मनरुटोला गांव निवासी मानकुंवर (23), पत्नी राजू, शनिवार रात घर के बाहर बने कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटकी मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने रविवार सुबह मौके का निरीक्षण किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतका के पिता धनशाय, निवासी कनवा बरवाटोला, ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के मुताबिक मानकुंवर की शादी जून 2024 में हुई थी। वह चार बहनों में तीसरे नंबर की थी।प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




