Sonbhadra news : जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय महिला का शव
कोटा ग्राम पंचायत के टोला भवानी कटरिया के जंगल में सोमवार को 19 वर्षीय महिला का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला।

Ai जेनरेटेड फोटो

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
-- पति से नाराज होकर मायके आई थी महिला, चोपन पुलिस जांच में जुटी
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला भवानी कटरिया के जंगल में सोमवार को 19 वर्षीय महिला का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। मृतका की पहचान मेदारदह, अनपरा निवासी सहोदरी देवी (19) पत्नी सुदर्शन के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक महिला का शव घर से करीब 600 मीटर दूर पहाड़ी के समीप मिला। जंगल गए परिजनों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया गया कि रविवार को पति-पत्नी ओबरा बाजार गए थे। किसी बात को लेकर नाराज होने के बाद महिला पति को बिना बताए मायके चली आई थी। बाद में उसके पति ने ससुराल फोन कर जानकारी ली, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका। घटनास्थल के पास महिला का पर्स और पैर की सैंडल भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।