Sonbhadra news : लापता विवाहिता का चौथे दिन मिला जंगल में पेड़ से लटकता शव, परिजनों में मचा कोहराम
कोटा गांव के अबाड़ी क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

sonbhadra
4:39 PM, September 25, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना अंतर्गत कोटा गांव के अबाड़ी क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी मुताबिक 19 वर्षीय विवाहिता कौशल्या निवासी कोटा टोला भवानी कटरिया जो अपने मायका आई हुई थी। पिता हरि सिंह खरवार ने बताया कि बीते रविवार कों हम और मेरी पत्नी कही काम से गए थे और जब दोपहर बाद लौटे तो घर में अपनी बेटी कों नहीं पाए तो लगा कि कही गांव में होंगी लेकिन जब रात हो गई तो मन घबड़ा गया और गांव में खोजबीन करने लगे परन्तु कुछ पता नहीं चला हम लोगों कई रिश्तेदारों के यहां मोबाइल से संपर्क और जाकर भी पता किए लेकिन कोई पता नहीं चला बुधवार की शाम अपने घर के पीछे जंगल में किसी कार्य के लिए गए तो देख कर दंग रह गए कि मेरी बेटी का शव पेड़ से लटक रहा हैं फिर मैंने इस घटना की सूचना घर गांव के लोगों को बताते हुए ग्राम प्रधान कोटा प्रहलाद चेरो कों बताया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान द्वारा इस घटना की सूचना चोपन थाना कों दी गई सूचना पर चोपन थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह पूरी टीम एवं फॉरेनसिक टीम कों लेकर घटना स्थल पर पहुंचकर शव कों पेड़ से उतरवा कर जांच पड़ताल में जुट गए । थाना प्रभारी चोपन कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव कों कब्जे लेकर पोस्मार्टम हेतु जिला अस्तपताल लोढ़ी भेजवा दिया गया ।




