Sonbhadra News : पुलिया के नीचे मिले शव की हुई शिनाख्त, तीन दिनों से लापता था मृतक
रायपुर थाना क्षेत्र के मंगलवार की भोर में रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर वैनी में चनोखर पुलिया के नीचे एक युवक का शव पर पानी में उतराया हुआ मिला था। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त न होने पर.....

sonbhadra
5:13 PM, August 27, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी । रायपुर थाना क्षेत्र के मंगलवार की भोर में रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर वैनी में चनोखर पुलिया के नीचे एक युवक का शव पर पानी में उतराया हुआ मिला था। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त न होने पर जिला अस्पताल में मर्चरी हाउस भेजवा दिया गया था।
इसके बाद सोशल मिडिया व अन्य माध्यमों से पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गयी थी। पुलिस ज़ब क्षेत्र के गुमशुदा लोगों की सुचना एकत्र की जाने लगी तो पता चला कि रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी निवासी राकेश पाण्डेय (34वर्ष) पुत्र रंगलाल पांडेय जो पिकअप चलाता था, तीन दिन पूर्व दुबेपुर पेट्रोल पंप के पास पिकप खड़ा कर कहीं चला गया था तभी से उसका पता नहीं चल रहा था। इधर घर वालों ने मोबाइल पर फोटो से मृतक के कपड़े एवं पैर पर तिल के निशान से मृतक की शिनाख्त की। मृतक की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि "परिजन जिला अस्पताल पहुंच शव की शिनाख्त राकेश पाण्डेय पुत्र रंगलाल पाण्डेय के रूप में किया है। शव के पीएम के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।"




